फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी खत्म नहीं हुआ AIADMK के दोनों धड़ों का मतभेद, एम थम्बीदुरई बोले- उम्मीद है सब जल्द ठीक होगा

Wed, 27 Sep 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
एम थम्बीदुरई - फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीनियर नेता एम थम्बीदुरई ने बताया है कि AIADMK पार्टी में कलह अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुई है लेकिन जल्द ही सबकुछ सही कर लिया जाएगा। थम्बीदुरई ने बताया कि AIADMK का जो 'दो पत्तियों' वाला चिन्ह चुनाव आयोग ने जब्त कर लिया था उसको जल्द से जल्द वापस लेने की कोशिश जारी है। 
विज्ञापन


थम्बीदुरई ने कहा कि अभी कुछ मुद्दों पर हमारे नेताओं में कलह है लेकिन मुझे लगता है कि इसको जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। थम्बीदुरई ने आशा जताई कि जो नेता नाराज चल रहे हैं वे भी आने वाले दिनों में उनके साथ होंगे।

यह भी पढ़ें: जयललिता की मौत की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस को बनाया गया प्रमुख


एम.थम्बीदुरई लोकसभा उपाध्यक्ष भी हैं। वह जललिता के खास भी थे। हाल में एम.थम्बीदुरई ने कहा था कि जयललिता के आखिरी दिनों में वह उनको देख नहीं पाए थे। एम.थम्बीदुरई ने कहा था कि उनका काम बस वीआईपी को अटेंड करना और उनको डॉक्टर के पास तक लेकर जाना था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

क्यों छिना चिन्ह?

पिछले साल पांच दिसंबर को जयललिता का निधन हो गया था। - फोटो : PTI/FILE
अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न ‘‘दो पत्तियां’’ पर पार्टी के दो धड़ों (पलानीसामी और पनीरसेल्वम) ने दावा किया था। इसके बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी जाए। ये दो धड़े जयललिता के निधन के बाद बने थे।

फिलहाल दोनों धड़े एक हो गए हैं। पलानीसामी मुख्यमंत्री हैं और ओ पन्नीरसेल्वम को डिप्टी सीएम बनाया गया है। ओ पन्नीरसेल्वम जयललिता के खास थे। दोनों धड़ों ने मिलकर शशिकला को महासचिव के पद से हटा दिया था। कहा गया था कि जयललिता ही उस पद पर हमेशा बनी रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें