फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- उन्हें अंबेडकर नहीं बाबा भोलेनाथ आते हैं नजर

Thu, 07 Dec 2017 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी के मंदिर दौरों पर भी तंज कसा। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनके योगदान को भुलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसे लोगों की कोशिश कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: 31 मार्च तक बढ़ सकती है मोबाइल नंबर, खातों को आधार से लिंक करवाने की तारीख

पीएम ने कहा कि अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर को बनाने का निर्णय 1992 में लिया गया था, लेकिन 23 साल तक कुछ नहीं हुआ। पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल बाबा साहब का नाम लेकर वोट मांगते हैं, उन्हें शायद ये पता भी नहीं होगा। उन्हें आजकल बाबा साहब नहीं बाबा भोले ज्यादा नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: दलाई लामा बोले- पाकिस्तान से ज्यादा शांत देश है भारत, चीन भी करेगा फॉलो

वर्तमान सरकार बाबा साहब के जीवन से संबंधित स्थलों का निर्माण कर रही है, जिससे उनके योगदान को लंबे वक्त तक याद रखा जा सके। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस सरकार में योजनाओं में देरी को आपराधिक लापरवाही माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें