फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एम कमलम का निधन

विज्ञापन
एम कमलम - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता एवं केरल की पूर्व मंत्री एम कमलम का यहां बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। उनके परिवार में चार बेटे एवं एक बेटी है।

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कमलम के पति का उनसे पहले निधन हो गया था। कमलम को 1980 और 1982 में कलपेट्टा से राज्य विधानसभा में चुना गया था। उन्होंने 1982 से 1987 तक के. करुणाकरण मंत्रिमंडल में सहकारिता मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं।

उन्होंने एआईसीसी सदस्य, केपीसीसी महासचिव और केरल महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर भी सेवाएं दीं थीं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला और केपीसीसी अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कोझिकोड जिले में निर्धारित सीएए विरोधी प्रदर्शनों को उनके सम्मान में स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें