फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी कमान के चीफ एमएम नरवाने बनेंगे उप सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू का लेंगे स्थान

Mon, 22 Jul 2019 12:34 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Lt Gen MM Narawane - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय थलसेना के शीर्ष क्रम में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार जल्द ही उप सेना प्रमुख और सेना के शीर्ष कमांडरों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी में है। इससे सेना की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवाने को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पद पर नियुक्त किया जाएगा। वह लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बू का स्थान लेंगे जो अगस्त के आखिरी हफ्ते में सेवानिवृत हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं। वह वर्तमान में सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पद पर कार्यरत हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। अपनी 37 वर्षों की सेवा में जनरल नरवाने ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से, जम्मू और कश्मीर सहित श्रीलंका में भारतीय शांति सुरक्षा बल के सदस्य के रूप में काम किया है। जनरल ने जम्मू-कश्मीर में एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान भी संभाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें