फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव ब्लास्ट केस: जेल से बाहर आए कर्नल पुरोहित NIA के सामने हुए पेश

Thu, 24 Aug 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मालेगांव ब्लास्ट केस में जमानत पा चुके लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित मुंबई में राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (एनआईए) के स्पेशल कोर्ट पहुंचे हैं। इससे पहले वे कल तिलोजा जेल से बाहर आए थे। एनआईए आतंकवाद से जुड़े ऐसे पांच मामलों की जांच कर रही है, जिसमें तथाकथित रूप से हिंदू आतंकवाद का नाम लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, मालेगांव ब्लास्ट के आरोप में लगभग 9 साल जेल में गुजारने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित रिहा हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पुरोहित को जमानत पर रिहा कर दिया है।

हालांकि उनकी रिहाई पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हिंदूत्व के एजेंडे का फायदा पुरोहित को मिला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा आएसएस  के उन तमाम आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है जो बम धमाकों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें