फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिला, शनिवार से थे लापता

Thu, 12 Sep 2019 05:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना के एक अधिकारी कांगो से लापता हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

शनिवार दोपहर से लापता कांगो में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी का शव मिल गया है। सोलंकी शनिवार को कयाकिंग में स्थित किवु झील गए थे जिसके बाद से लापता थे। उन्हें ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। उनका पार्थिव शरीर लेक किवु में ही मिला। 

विज्ञापन

 

लेफ्टिनेंट कर्नल सोलंकी अधिकारियों के एक समूह के साथ कायाकिंग गए थे। उन्हें छोड़कर सभी वापस आ गए। उनका पता लगाने के लिए स्पीड बोट के जरिए तलाशी अभियान चलाया गया। उन्हें ढूंढने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया।  

एक अधिकारी ने कहा, 'कायाकिंग जाने के बाद अधिकारी के अलावा बाकी सभी सकुशल लौट आए। कांगो में भारतीय सेना की एक बड़ी टुकड़ी तैनात है। उत्तर किवु प्रांत की राजधानी गोमा में भारतीय ब्रिगेड का मुख्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें