महाराष्ट्र के नासिक में एक इमारत में रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वडाला नाका इलाके में शुक्रवार रात को उस समय हुई, जब एक रिहायशी इमारत में लीक हुए सिलिंडर को बदला जा रहा था। उन्होंने कहा कि जिला सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट इमारत में स्थित फ्लैट में हुआ या बाहर और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं या पड़ोसी हैं।