फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक: लाउडस्पीकर विवाद पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट का आदेश पूरे देश के लिए, केंद्र सरकार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 25 Apr 2022 02:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गृहमंत्री दिलीप वालसे ने कहा, लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट का कानून पूरे देश के लिए है। महाराष्ट्र के लिए अलग से कोई गाइडलाइन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है, वही आदेश यहां भी लागू होगा।  
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक में आदित्य ठाकरे व गृह मंत्री दिलीप वालसे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शुरू हुए लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद मामले में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्र सरकार से मुलाकात करेगा। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया, यह प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के साथ बैठक करके इस मुद्दे पर समाधान के लिए चर्चा करेगा। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की ओर से सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे नदारद रहे। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री दिलीप वालसे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा, लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट का कानून पूरे देश के लिए है। महाराष्ट्र के लिए अलग से कोई गाइडलाइन नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है, वही आदेश यहां भी लागू होगा। गृहमंत्री ने कहा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। यदि केंद्र लाउडस्पीकरों पर राष्ट्रीय स्तर का नियम बनाता है, तो राज्यों में मुद्दे नहीं उठेंगे। यह निर्णय लिया गया कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल केंद्र से मुलाकात करेगा और इस पर चर्चा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें