फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: गणपति विसर्जन के दौरान बजेंगे लाउड स्पीकर, SC ने HC के आदेश पर लगाई रोक

Tue, 05 Sep 2017 07:29 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
गणपति विसर्जन
विज्ञापन
मुंबई में मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान लाउड स्पीकर से तेज आवाज में गाने बजाए जा सकेंगे। दरअसल राज्य में लाउड स्पीकर पर पाबंदी के बांबे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी।
विज्ञापन


बता दें कि 1 सितंबर को बांबे हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण नियमन एवं नियंत्रण नियमों में हाल ही में किये गये संशोधन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इस संशोधन के जरिये त्यौहार का समय शुरू होने से पहले ही मुंबई के 1,573 अधिसूचित ‘शांत क्षेत्रों’ को खत्म कर दिया गया था। 

पढ़ेंः- यूनिटेक मामले में SC ने होम बायर्स से कहा- पैसे या फ्लैट आपके हाथ में है फैसला

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किये जिनकी याचिका पर उच्च न्यायालय ने एक सितंबर को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


न्यायालय ने इन सभी से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है और हाईकोर्ट को इस संबंध में कोई अन्य आदेश पारित करने पर पाबंदी लगा दी है। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यदि इन नियमों पर इसके भाव के अनुरूप अमल किया गया तो आप एक छोटे क्लीनिक, स्कूल या अदालत परिसर के आसपास भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जो पूरे देश को ही ‘शांत क्षेत्र’ बना देगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीयू सिंह ने कहा कि इन नियमों पर रोक लगाना न्यायोचित था क्योंकि शीर्ष अदालत भी पहले ऐसी रोक लगा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें