फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान अयप्पा का मंदिर खुला, आज सुबह से 1000 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Mon, 16 Nov 2020 01:59 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला

सार

दर्शन के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
विज्ञापन
Sabarimala Temple - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा का मंदिर रविवार शाम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। हालांकि, रविवार को मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन नहीं किया गया। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह से श्रद्धालु अगले दो माह तक भगवान अयप्पा के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी को देखते हुए 62 दिनों तक चलने वाले तीर्थ के दौरान संक्रमण पर सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। एक दिन में सिर्फ एक हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। दर्शन से पहले श्रद्धालुओं को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ रखना होगा। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में रुकने की इजाजत नहीं होगी। 


मंदिर प्रबंधन को देखने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर इस सीजन में सिर्फ 85 हजार श्रद्धालु ही भगवान अयप्पा के दर्शन कर सकेंगे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न केंद्रों पर कोरोना के एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की है। सबरीमाला मंदिर के तंत्री एके सुधीर नंबूथिरी ने मंदिर के कपाट खोले और मंदिर में दीये जलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें