फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की रेल यात्रा: यात्रियों इंतजार और बढ़ा, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लॉन्चिंग फिर टली; कब मिलेगा आराम?

Thu, 26 Nov 2026 05:19 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

रेल मंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का काम तीन कंपनियों को सौंपा था। इनमें बीईएमएल, आरवीएनएल और रूस की टीएमएच की संयुक्त कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स तथा बीएचईएल का संयुक्त उद्यम शामिल हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फाइल) - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। ट्रेन के पहले मॉडल (प्रोटोटाइप) की लॉन्चिंग फिल्हाल टलती हुई नजर आ रह है। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की संयुक्त कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस ने अब जून 2027 तक इसे पेश करने का लक्ष्य रखा है। पहले दिसंबर 2026 तक लॉन्च करने की तैयारी थी। इससे पहले जून 2026 की समयसीमा तय की गई थी।

विज्ञापन


ट्रेन का निर्माण लातूर (मराठवाड़ा) की फैक्टरी में हो रहा है। कंपनी मार्च से जून 2027 के बीच इसकी आपूर्ति करने की तैयारी में है। पहले मॉडल को तैयार करने में देरी हुई है। हालांकि, इसके परीक्षण के बाद बाकी ट्रेनों का निर्माण तय समय के अनुसार करने की उम्मीद है।

दरअसल, आरवीएनएल का संयुक्त उद्यम कुल 120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाएगा। हर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इस तरह कुल 1,920 कोच तैयार किए जाएंगे। इस परियोजना पर 14,400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 35 साल तक ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल है।
विज्ञापन


आरवीएनएल के अनुसार, यह आरवीएनएल के लिए नई और बड़ी परियोजना है। इसे रूसी साझेदारों के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। शुरुआत में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं। संबंधित विभागों से मंजूरी मिलने में भी देरी हुई। हालांकि, अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है।

तीन कंपनियों को मिला था निर्माण का जिम्मा

रेल मंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का काम तीन कंपनियों को सौंपा था। इनमें बीईएमएल, आरवीएनएल और रूस की टीएमएच की संयुक्त कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स तथा बीएचईएल का संयुक्त उद्यम शामिल हैं।जनवरी 2026 में शुरू हुई हावड़ा-कामाख्या, अक्टूबर 2026 में शुरू हुई वाराणसी-नई दिल्ली और नवंबर 2026 में शुरू हुई बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बीईएमएल ने तैयार की हैं। इनके निर्माण में चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

फर्स्ट एसी कोच में होंगी खास सुविधाएं

किनेट रेलवे सॉल्यूशंस ने 15 अक्टूबर 2025 को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का डिजाइन पेश किया था। इसमें चार बर्थ वाला अलग केबिन होगा। इसे यात्रियों की सुविधा और निजता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ऊपर की बर्थ पर जाने के लिए सीढ़ी होगी। हर सीट पर यूएसबी पोर्ट और पढ़ने के लिए अलग लाइट मिलेगी। सामान रखने के लिए भी खास जगह होगी।किनेट रेलवे सॉल्यूशंस को इटली में परिवहन और यात्री सुविधाओं से जुड़े डिजाइन के लिए ब्रॉन्ज ए डिजाइन अवॉर्ड-2026 भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें