ब्रिटेन संसद के बाहर हमला (फाइल)
- फोटो : PA
ब्रिटिश संसद के बाहर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हमलावर के नाम की पहचान खालिद मसूद के रूप में हुई है। द गार्डियन की खबर के मुताबिक, जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं कि वह किन वजहों से हमला किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद मंगलवार की रात खुश दिख रहा था। मंगलवार की शाम को वह एक होटल में भी गया था और मैनेजर से बात करने का उसका तरीका काफी मजाकिया था। जांच एजेंसियां ने नोटिस जारी की है कि खालिद या उसके दोस्तों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्हें उपलब्ध कराए। इसके साथ ही हाल के दिनों में खालिद की यात्राओं की भी जांच कर रही हैं।
स्कॉटलैंड यार्ड और M15 की जांच में हमले में कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वे जांच कर रही है। वहीं, हमले को रोकने पर नाकाम रहने के कारणों की भी जांच कर रही है।
जांच एजेंसियों के लिए यह केस बड़ी चुनौती है। ऐसा इसलिए कि उन्हें खालिद के कट्टरपंथी झुकाव के बारे में कोई खबर नहीं थी। इसे खुफिया विभाग और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक भी माना जा रहा है, खासतौर पर इसलिए कि खालिद पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं और उसे सजा भी हो चुकी है। इतना ही नहीं, सुरक्षा एजेंसियों को कुछ कट्टरपंथियों के साथ उसके संबंधों की जानकारी भी थी। करीब एक दशक पहले खालिद ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया था।