फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की माफी पर संसद में महाभारत, उपराष्ट्रपति बोले- सदन में नहीं दिया था बयान

Wed, 20 Dec 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा और राज्यसभा में आज भी कांग्रेसी सांसदों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के दौरान सदन में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।मनमोहन सिंह मामले पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि सदन में कुछ नहीं हुआ था इसलिए माफी की कोई जरुरत नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेसी सांसदों ने आज फिर गुजरात चुनाव के दौरान पीएम द्वारा मनमोहन सिंह पर आरोप लगाए जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कांग्रेसी सांसदों ने नारे लगाकर अपना विरोध जताया। सांसद 'डॉ साहब से माफी मांगो' के नारे लगा रहे थे। 

मोदी का चला जादू, यहां की थीं रैलियां, 20 सीटों पर लहरा दिया जीत का परचम

मंगलवार को भी  लोकसभा में इस मुद्दे को न उठाने देने से नाराज कांग्रेस सदस्यों ने शून्य काल के दौरान कुछ देर तक मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर अपना विरोध जताया था। इस दौरान वेल में ही कांग्रेस सदस्यों ने कुछ देर तक समानांतर कार्यवाही चलाई और इस मामले को उठाया। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस पर संसद का अपमान करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि बीते लोकसभा में भी भाजपा सहित कुछ विपक्षी दलों ने विरोध जताने के लिए सदन के अंदर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था। 
विज्ञापन


बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म, पीएम मोदी ने अमित शाह के सर बांधा जीत का सेहरा

उधर, मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति की ओर से सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के सुझाव के बाद दोनों पक्षों ने एक समिति गठित करने का फैसला किया है। राज्यसभा में कांग्रेस लगातार दबाव डालती रही कि प्रधानमंत्री मोदी को सदन में आकर गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण दें। कांग्रेस सदस्य इस मामले पर नारेबाजी करते रहे और पीएम से माफी की मांग करते रहे।

इस पर उपसभापति एम. वेंकैया नायडू ने विपक्ष और सरकार से इस मामले का मिल-बैठकर हल निकालने की अपील की। लेकिन अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें