फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद बोले अमित शाह- जनता ने जातिवाद और परिवारवाद को देश से उखाड़ कर फेंक दिया

Thu, 23 May 2019 10:51 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह-नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन

आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की शानदार जीत से गदगद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह जीत पूरे भारत की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को पूरी तरह से उखाड़ कर फेंक दिया और विकासवाद व राष्ट्रवाद को चुना है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह देश के युवा, गरीब और किसानों की आशाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं।

बता दें कि एनडीए अब तक 214 सीटें जीत चुकी है, जबकि 135 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के खाते में अब तक 192 सीटें आ चुकी हैं, जबकि 111 सीटों पर आगे है। वहीं, यूपीए अब तक 48 सीटों पर कब्जा कर चुकी है, जबकि 39 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें कांग्रेस के खाते में अब तक 32 सीटें आई हैं जबकि 20 सीटों पर आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें