फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, पीएल पुनिया के बेटे और सुष्मिता देव को भी मिला टिकट

Sat, 16 Mar 2019 01:10 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress meeting - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बाराबंकी, असम की पांच, तेलंगाना की आठ, मेघालय की दो और सिक्किम एवं नगालैंड की एक-एक सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया गया है। असम के उम्मीदवारों में गौरव गोगोई और सुष्मिता देव प्रमुख नाम हैं। कालियाबोर से गौरव गोगोई तथा सिलचर से सुष्मिता एक बार फिर से चुनावी समर में होंगे। दोनों इन सीटों से वर्तमान सांसद हैं। मेघालय में शिलांग से पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला और तुरा से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उम्मीदवार बनाये गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें