फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: क्या चुनाव आयोग रक्षामंत्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा?

Tue, 23 Apr 2019 03:15 AM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को चुनाव आयोग से मिलकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि रक्षामंत्री ने चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों का उल्लंघन किया है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का कहना है कि रक्षामंत्री ने अपना वोट डालने के बाद कहा था कि अबकी बार फिर मोदी सरकार।हालांकि उन्होंने यह बात पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद कही थी।सिब्बल के मुताबिक, पोलिंग बूथ पर कोई भी व्यक्ति इस तरह का नारा नहीं लगा सकता।यह चुनाव प्रचार माना जाता है।

विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने कहा, हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। रक्षामंत्री जैसे बड़े ओहदे पर बैठी निर्मला सीतारमण को इतना भी नहीं मालूम कि पोलिंग बूथ पर आप किसी पार्टी के पक्ष विपक्ष में कोई नारेबाजी नहीं कर सकते। 'अबकी बार फिर मोदी सरकार' रक्षामंत्री ने पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद यही शब्द बोले थे।उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

हमने यह वीडियो चुनाव आयोग को सौंप दिया है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, ऐसी संभावना कम ही दिखाई देती हैं।बतौर सिब्बल, हमने चुनाव आयोग को कहा है कि हमें ऐसा लगता है कि इस देश में जो सत्ता पक्ष के लोग हैं, वे चुनाव आयोग की कोई परवाह नहीं करते।जो उनके मन में आता है, करते हैं। हम देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री भी ऐसा करते हैं, इनके मंत्री भी ऐसा करते हैं और अगर हिंदुस्तान की डिफेंस मिनिस्टर ऐसा करने लगे तो देश की जनता के बीच संदेश क्या जाएगा।
विज्ञापन


अब देखते हैं कि चुनाव आयोग रक्षामंत्री के खिलाफ कैसी कार्रवाई करता है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा, कई जगहों पर आयोग की हिदायतों का पालन नहीं हो रहा। आयोग ने आदेश जारी किया था कि अगर किसी जांच एजेंसी को कहीं पर रेड डालनी है तो वह कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से हो। अभी हाल में जब 11 अप्रैल को चुनाव हो रहा था, तो बिहार में कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार के घर में रेड की गई। 

हालांकि एजेंसी को घर पर कुछ नहीं मिला।जिस वक्त रेड डाली गई, वह प्रत्याशी खुद भी घर पर नहीं थे।वहां केवल उनके माता-पिता थे।उन्हें तंग किया गया।इसी आधार पर यह दुष्प्रचार होता है कि इनके घर में रेड हो गई। सत्ता पक्ष इस रेड को विपक्षी दल के ख़िलाफ इस्तेमाल करता है। सिब्बल ने कहा, सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार को जहां लगता है कि कांग्रेस के लोग या विपक्षी उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं तो वह जांच एजेंसी को भेज कर रेड करा देती है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह इस बाबत कड़ा कदम उठायें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें