फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में 10 सरकारी अफसरों के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Tue, 25 Nov 2025 09:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में राज्य के 10 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अफसरों ने बताया कि तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई को आरोपी अधिकारियों से जुड़ी अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया गया।
विज्ञापन




लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, जिन अधिकारियों पर छापे मारे गए, उनमें 
  • मांड्या की टाउन म्युनिसिपैलिटी के मुख्य लेखा अधिकारी, पुट्टास्वामी सी. 
  • बीदर में अपर कृष्णा प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता प्रेम सिंह
  • मैसूरु के हूटगली नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक रामास्वामी सी. 
  • कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ में समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर सुभाष चंद्र
  • हूइलगोल, धारवाड़ में स्थित प्राथमिक पशुचिकित्सा क्लिनिक के वरिष्ठ पशुचिकित्सा परीक्षक सतीश
  • हावेरी स्थित प्रोजेक्ट डायरेक्टर कार्यालय में कार्यकारी अभियंता शेखप्पा 
  • इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु में आरटीओ कार्यालय अधीक्षक कुमारस्वामी पी.  
  • एसआईएमएस मेडिकल कॉलेज, शिवमोग्गा में प्रथम श्रेणी सहायक लक्ष्मीपति सीएन. 
  • कृषि बिक्री डिपो, एपीएमसी, दावणगेरे में सहायक निदेशक  प्रभु जे. 
  • और पीडब्ल्यूडी, मैसूरु-मडिकेरी में सहायक कार्यकारी अभियंता गिरीश डी एम. शामिल हैं।
लोकायुक्त के सूत्रों ने बताया कि छापों के नतीजों के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।



अन्य वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें