फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, गाजियाबाद- कानपुर- वाराणसी में पीएम मोदी, उड़ीसा में राहुल

Fri, 08 Mar 2019 11:23 AM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
modi and rahul
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और ऐसे में नेताओं और हर राजनीतिक पार्टियों की चुनावी हलचल काफी बढ़ गई है। उद्धाटन से लेकर रैलियों का दौर शुरू हो गया है। चुनावी हलचल में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के तीन शहरों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उड़ीसा में है। आइये  Amarujala.com पर विस्तार से चुनावी हलचल पर नजर डालते हैं
विज्ञापन


गाजियाबाद, वाराणसी और कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के तीन शहरों गाजियाबाद, वाराणसी और कानपुर में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र है। उन्होंने शुक्रवार सुबह यहां काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारे की आधारशिला रखी  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में 32 हजार 513 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे। पीएम मोदी यहां हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल, दिलशाद गार्डन टू शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
 

आगरा और कानपुर में भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पनकी पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह 660 मेघावाट बिजली उत्पादन और वितरण करने वाला पावर प्लांट है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में वीडियो के जरिए लखनऊ मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 
आज भाजपा के संसदीय बोर्ड के बैठक होने ही संभावना है। इसमें चुनावी तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान का जायजा लिया जाएगा।संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे।
विज्ञापन


उड़ीसा में राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उड़ीसा में है। वह यहां महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें