फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में शांति बहाली के लिए लोकसभा ने प्रस्ताव पास किया

Fri, 12 Aug 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर में जारी हिंसा, कर्फ्यू और लोगों के मारे जाने की गंभीर घटनाओं पर दुख पर जताते हुए संसद के निचले सदन लोकसभा ने शुक्रवार को इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। देश की सुरक्षा और अखंडता से कोई समझौता न करने पर जोर देते हुए सदन ने घाटी में शांति बहाली के लिए सभी उपाय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पढ़ा और जम्मू-कश्मीर के सभी वर्गों से आवाम और खासतौर पर युवाओं में विश्वास कायम करने पर जोर दिया। 

प्रस्ताव में कहा गया कि सदन इस बात पर सहमत है कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता। साथ ही कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री भी रहे मौजूद

- फोटो : ANI file
प्रस्ताव पास होने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में उपस्थित रहे। लोकसभा ने इस प्रस्ताव को संसद के मानसून सत्र के खत्म होने से ठीक पहले किया। 

इससे पहले कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन से कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव पास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति बिगड़ती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सदन को यह अपील करनी चाहिए कि पूरा देश इस मुद्दे पर एकजुट है। इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खड़गे के प्रस्ताव पर सहमति जताई और फिर सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। 
विज्ञापन

राज्यसभा ने भी पास किया प्रस्ताव

राज्यसभा - फोटो : PTI file
गौरतलब है कि राज्यसभा ने इस सप्ताह की शुरुआत में कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव पास किया था। संसद के ऊपरी सदन ने घाटी में जारी तनाव, कर्फ्यू और हिंसा को गंभीर चिंता जताई थी। 

प्रस्ताव पास होने के बाद टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि सप्ताह में यह दूसरी बार है जब सदन ने सर्वसम्मति दर्शाई है। इससे पहले लंबे समय से लंबित पड़े जीएसटी बिल के मुद्दे पर भी सदन ने एकजुटता दिखाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें