फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा टीवी का एप और नई वेबसाइट हुई लांच, सुमित्रा महाजन ने किया लोकार्पण

Tue, 11 Sep 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सभा टीवी के मोबाइल एप और नई वेबसाइट का लोकार्पण किया गया है। यह कार्यक्रम संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में संपन्न हुआ। जहां खुद लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस मोबाइल एप के विषय में उन्होंने कहा कि "लोकसभा टीवी समयानुकूल काम कर रहा है और हर काम को आकर्षक तरीके से पेश करना अच्छा है। आज मनुष्य की मानसिकता यह है, कि जब चाहूं तब वो चीज मिलनी चाहिए और मोबाइल वही सुविधा प्रदान करता है।” उन्होंने कहा, कि “अब एप के माध्यम से कहीं भी, कभी भी लोक सभा की कार्यवाही और उसके कार्यक्रमों को मोबाइल पर देखा जा सकता है।"

विज्ञापन


लोक सभा टीवी का मोबाइल एप काफी यूजर फ्रेंडली है, मोबाइल में काफी कम जगह लेते हुए तुरंत इंस्टाल हो जाता है। मोबाइल एप के माध्यम से लोक सभा टीवी का सजीव प्रसारण मोबाइल हैंडसेट पर देखा जा सकता है। एप को काफी हल्का और तकनीकी रूप से सरल रखा गया है। साथ ही एप पर भारत के आम जन लोक सभा टीवी के कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार भी भेज सकते हैं।

इसी तरह लोक सभा टीवी की वेबसाइट भी यूजर फ्रेंडली बनाई गई है। वेबसाइट के होमपेज पर लोक सभा टीवी को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा स्पीकर के भाषण को देखा और सुना जा सकता है। साथ ही सभी माननीय लोक सभा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के वीडियो क्लिपिंग भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा आम जन लोक सभा टीवी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वेबसाइट के पेज के माध्यम से जा सकते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

समय के साथ परिवर्तन की जरूरत पर बल देते हुए श्रीमती महाजन ने कहा, कि मोबाइल एप और वेबसाइट परिवर्तनशील होते हैं और उसमें बदलाव होते रहना चाहिए।" वेबसाइट के बारे में उन्होंने कहा कि "स्क्रॉल फार्मेट में होने की वजह से वेबसाइट को देखना आसान होगा और इसके फांट भी आकर्षक हैं।" लोक सभा अध्यक्ष ने प्रश्न काल का अलग कॉर्नर रखने की सराहना करते हुए कहा कि "संसद की कार्यवाही में प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण होता है और मंत्री और सरकार को भी प्रश्न काल के दौरान जिम्मेदारी से बोलना पड़ता है। इसलिए प्रश्न काल से जुड़े सभी लोग अभ्यास करके वहां बैठते हैं।"

वेबसाइट पर सांसदों के शपथ ग्रहण के अलग कॉर्नर की प्रशंसा करते हुए कहा कि "हर सांसद के लिए शपथ ग्रहण को लेकर उत्सुकता होती है और यह गर्व का लंहा भी होता है।" वेबसाइट पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के भाषणों अलग कॉर्नर होने पर भी लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि "ये एक अच्छा प्रयास है और अलग विंडोज होना अच्छा होता है।"

इसके साथ ही लोक सभा टीवी के कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने कहा कि "भारत की विशेषताओं और उसके इतिहास से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए साथ ही भविष्य से जुड़े कार्यक्रम भी होने चाहिए।" कार्यक्रम के प्रारंभ में लोक सभा टीवी के प्रमुख संपादक और मुख्य कार्यकारी आशीष जोशी ने लोक सभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए एप और वेबसाइट के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर लोक सभा टीवी के कार्यकारी निदेशक सुमित सिंह ने लोक सभा अध्यक्ष और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। लोक सभा टीवी के एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। लोक सभा टीवी की वेबसाइट loksabhatv.nic.in पर उपबल्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें