फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन करेगी भाजपा, दीदी की बंगाली छवि को तोड़ने का बनाया प्लान

Mon, 24 Jun 2019 09:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन करेगी भाजपा - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव मे काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अपनी इसी जीत से उत्साहित होकर पार्टी अब पूरे राज्य की दुर्गा पूजा का हिस्सा बनना चाहती है। पार्टी नेता दुर्गा पूजा आयोजकों से समितियों का हिस्सा बनने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इसके जरिए भाजपा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस आयोजन को छीनना चाहती है। नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से पंडाल का उद्घाटन करने को लेकर उत्सुकता जाहिर की है। इसके जरिए टीएमसी की बंगाली छवि को तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इस साल चार अक्तूबर से दुर्गा पूजा होगी। वर्तमान में विभिन्न समुदायों और क्लब-आधारित उत्सव समितियां इसका आयोजन करती हैं। जहां लेफ्ट ने कभी खुद को आयोजन समिति से नहीं जोड़ा। वहीं टीएमसी के नेता 2011 से पहले भी कोलकाता और अन्य जिलों के प्रमुख दुर्गा पूजा आयोजन में शामिल रहे हैं। 2011 के बाद ज्यादातर दुर्गा पूजा समिति में टीएमसी नेता संरक्षक या अध्यक्ष के तौर पर शामिल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद कोलकाता में दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया है। जिसमें से ज्यादातरों के आयोजक टीएमसी नेता रहे हैं। बंगाल सरकार दुर्गा पूजा उत्सव खत्म होने के बाद रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन करती है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की 18 सीटों पर जीत मिली है। जबकि टीएमसी के खाते में 22 सीट आई हैं। जिन सीटों पर भाजपा जीती हैं वहां के नेताओं का कहना है कि उन्हें स्थानीय पूजा समितियों द्वारा सक्रिय भागीदारी के लिए फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


 

इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

विज्ञापन


बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दीलिप घोष ने कहा, 'हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे बंगाल में दुर्गा पूजा का हिस्सा होंगे। मैं खुद पूजा पंडालों का उद्घाटन करुंगा।' उत्तरी कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा, 'हमने सभी पार्टी नेताओं, पोर्टफोलियो धारकों और कार्यकर्ताओं से पूजा समितियों और क्लबों से संपर्क करने के लिए कहा है। यह बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव है और हम आयोजन समिति का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि टीएमसी की तरह हम इसे नियंत्रित नहीं करेंगे। हमने क्लब और समितियों से वादा किया है कि यदि वह चाहें तो हम उनके लिए अच्छे स्पॉन्सर (आयोजक) ला सकते हैं। हम पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से अनुरोध करेंगे कि वह दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करें।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें