फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष बोले : कोरोना को रोकने के लिए सामूहिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत

Mon, 19 Apr 2021 05:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ओम बिरला बोले कोरोना को रोकने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है
  • उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में तेजी से देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में हैं
विज्ञापन
ओम बिरला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  विधानसभाओं के अध्यक्षों, नेता प्रतिपक्षों और प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। बैठक के दौरान ओम बिरला ने कहा कि विधायिका को और अधिक तत्परता से कर्तव्य को निभाना है। कोरोना को रोकने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में तेजी से देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में हैं। अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सीजन की कमी की सूचना मिलती रहती है। आप अपने राज्य के जनप्रतिनिधियों से आग्रह करें कि प्रशासन और सरकार से लगातार संपर्क करके जनता की कठिनाइयों को दूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें