फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ने दो संसदीय समितियों के अध्यक्ष बदले

Sat, 17 Oct 2020 02:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क ,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओम बिरला - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को दो संसदीय समितियों के अध्यक्षों को बदल दिया। उन्होंने बसपा सांसद रीतेश पांडेय को सदन के पटल पर रखे जाने वाले प्रस्ताव संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया है। पांडेय को बसपा सांसद श्यामसिंह यादव की जगह नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, वाईएसआर कांग्रेस सांसद वल्लभनेनी बालाशोरी को अधीनस्थ विधेयक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बालाशोरी को उन्हीं की पार्टी के रघु रामकृष्ण राजू की जगह नियुक्त किया गया है। राजू को पार्टी लाइन से हटकर विचार रखने के कारण नेतृत्व की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें