फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने कोरोना महामारी और जलवायु परिवर्तन पर की चर्चा

Wed, 13 Jan 2021 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओम बिरला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली ने बुधवार को कोरोना महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की और वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया । लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने डिजिटल माध्यम से बैठक की ।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कोविड -19 महामारी के कारण यूरोपीय संघ के देशों में नागरिकों की मृत्यु पर शोक जताया और इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ।

दोनों पक्षों ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच परस्पर सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए संसदीय संपर्क के महत्व का उल्लेख किया । बिरला और सासोली ने कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की ।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत- यूरोपीय संघ के सम्बन्धों का पूर्ण लाभ उठाने के लिए संसदीय संपर्क में और वृद्धि करना महत्वपूर्ण है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें