10:36 AM, 17-Jun-2019
शपथ लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज नए संविधान से परिचय का वक्त है। नए उत्साह, नई उमंग के साथ काम करेंगे। जनता ने हमें काम करने का अवसर दिया। जनता की आशा-आकाक्षांओं को पूरा करेंगे। जनता ने सबका साथ-सबका विश्वास में बहुत आत्मविश्वास भरा। प्रतिपक्ष नंबरों की चिंता छोड़ दे। हमारे लिए विपक्ष की हर बात और हर भावना मूल्यवान है। आने वाले पांच सालों में इस सदन की गरिमा को और बढ़ाएंगे। पक्ष, विपक्ष से ज्यादा निश्पक्ष भाव जरूरी है।'