फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा सचिवालय ने प्लास्टिक की बोतलों और अन्य सामान के इस्तेमाल पर रोक लगाई

Tue, 20 Aug 2019 08:28 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
लोक सभा सचिवालय ने मंगलवार से संसद भवन परिसर में फिर से काम में न आने वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों और प्लास्टिक के अन्य सामान के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। संसद भवन परिसर में कार्यरत लोक सभा सचिवालय और अन्य सहायक एजेंसियों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा गया है और उन्हें प्लास्टिक के सामान के बजाय पर्यावरण के अनुकूल/प्राकृतिक तरीके से नष्ट होने वाले थैलों/सामान का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन


यह उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त, 2019 को 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से 2 अक्तूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर केवल एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


लोक सभा सचिवालय की यह पहल देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र से किए गए आह्वान की दिशा में एक कदम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें