फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा सिटिंग प्लान: शाह के पास गडकरी, प्रियंका चौथी पंक्ति में; जानें अब कहां बैेठेंगे PM मोदी और राहुल गांधी

Tue, 03 Dec 2024 09:00 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वायनाड से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को चौथी पंक्ति में सीट नंबर 517 मिली है। सदन में पश्चिम बंगाल से बशीरहाट के सांसद टीएमसी के एस के नूरुल इस्लाम के निधन के बाद से एक सीट खाली है।
 
विज्ञापन
पहली बार सांसद बनीं प्रियंका गांधी इस अंदाज में पहुंचीं संसद। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पहली सीट पर बैठेंगे, वहीं विपक्ष की ओर उनके ठीक सामने दूसरे ओर से पहली सीट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैठे होंगे। लोकसभा सचिवालय से जारी सीटिंग प्लान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अब गृहमंत्री अमित शाह के बगल में पहली पंक्ति में चौथी सीट दी गई है। इससे पहले वह दूसरे कॉलम में सीट नंबर 58 पर बैठते थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के बगल में दूसरी सीट पर बैठेंगे।
विज्ञापन

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अगली पंक्ति में सीट नंबर 355 आवंटित हुई है। तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय यादव के बगल में बैठेंगे। उनकी पार्टी के अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय को दूसरी पंक्ति में क्रमश: 280, 281 और 284 नंबर की सीटें आवंटित की गई हैं। डीएमके नेता टीआर बालू और ए राजा को भी अग्रिम पंक्ति की सीटें आवंटित की गई हैं।

 
विज्ञापन

वायनाड से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को चौथी पंक्ति में सीट नंबर 517 मिली है। सदन में पश्चिम बंगाल से बशीरहाट के सांसद टीएमसी के एस के नूरुल इस्लाम के निधन के बाद से एक सीट खाली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें