फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: कर्नाटक मसले पर संसद परिसर में सोनिया-राहुल का प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए

Thu, 11 Jul 2019 04:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:43 PM, 11-Jul-2019

हमारे रेल मंत्री बड़े दिलवाले

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा, 'हमारे रेल मंत्री बड़े दिलवाले हैं। कह रहे हैं कि हम 50 लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे। आज के रेल की स्थिति है कि रात में सोने की चटाई नहीं है और तंबू की फरमाइश हो रही है।'
 

12:41 PM, 11-Jul-2019

सरकार ने क्यों नहीं उठाए बोल्ड कदम

राज्यसभा में पी चिंदबरम ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि बेरोजगारी की गंभीरता को केवल एक उदाहरण द्वारा देखा जा सकता है- 62,907 खलासी के पद के लिए 82 लाख लोगों ने आवेदन किया। जिसमें से 4,19,137 बीटेक ग्रेजुएट और 40,751 इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर थे। यह वह अर्थव्यवस्था है जो आपको विरासत में मिली है। मैं इसके लिए आपको दोषी नहीं ठहराउंगा। लेकिन वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए, आपको बोल्ड होना चाहिए। सरकार के पास शानदार जनादेश है। उसके 303 सदस्य लोकसभा में हैं। डॉ. मनमोहन सिंह और मैं बात करते हुए कह रहे थे कि हमें कभी इस तरह का जनादेश मिले। अपने साथियों को मिलाकर आपके पास 352 से ज्यादा का जनादेश है। आपने साहसिक कदम क्यों नहीं उठाए।
 

12:30 PM, 11-Jul-2019

किसानों की दयनीय स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार


राहुल के सवाल का जवाब देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कारण आज किसान दयनीय स्थिति में हैं। जिन लोगों ने लंबे समय तक देश में सरकार चलाई है वह इसके लिए जिम्मेदार हैं। मोदी सरकार के गठन के बाद किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने जितना न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है उतना किसी सरकार ने नहीं बढ़ाया। हमने सभा किसानों को छह हजार रुपये देने की योजना लागू की है और इससे आय में वृद्धि भी हुई है। इससे पहले की सरकारों में ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की।

विज्ञापन
12:10 PM, 11-Jul-2019

सरकार ने किसानों को कम और कारोबारियों को दिया ज्यादा पैसा

लोकसभा में राहुल गांधी ने किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बजट में सरकार ने किसानों की बजाए अमीरों को तरजीह दी है। किसानों को राहत देने के लिए केंद्रीय बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। मेरे संसदीय क्षेत्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यहां आठ हजार किसानों को बैंक का कर्ज न चुकाने पर नोटिस भेजा गया और केरल में 18 किसानों ने आत्महत्या की क्योंकि वह बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाए। पिछले पांच साल में सरकार ने किसानों को कम और कारोबारियों को ज्यादा पैसा दिया। सरकार के लिए किसान अमीरों से ज्यादा जरूरी क्यों नहीं हैं। आरबीआई को निर्देश दें कि किसानों को धमकाना बंद किया जाए। देश के किसानों की हालत बहुत खराब है। सरकार को इसके लिए कदम उठाने चाहिए। 
 

12:00 PM, 11-Jul-2019

लोकतंत्र को रोजाना लग रहा झटका

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम मे कहा, 'काश मैं खुशहाल परिस्थितियों में बोल रहा होता। मैं केवल इसलिए दुखी नहीं हूं कि भारत कल मैच में हार गई बल्कि इसलिए दुखी हूं क्योंकि लोकतंत्र को हर दिन एक झटका लग रहा है।' हमने कर्नाटक, गोवा में जो देखा वह राजनीतिक उत्थान प्रतीत हो सकता है लेकिन इसका अर्थव्यवस्था पर बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। विदेशी निवेशक, रेटिंग एजेंसियां, अंतरराष्ट्रीय संगठन भारतीय मीडिया का अनुसरण नहीं करते हैं। राजनीतिक अस्थिरता पर वे जो सुनते और पढ़ते हैं उसका अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा।
 

विज्ञापन
11:59 AM, 11-Jul-2019

भूजल की पर्याप्त मात्रा 

जलशक्ति मंत्री जीएस शेखावत ने कहा, 'देश में 6881 ब्लॉक हैं जिनका आंकलन भूजल स्तर 4 गुना/वर्ष के लिए किया गया है। इन 6881 ब्लॉक में से 4310 सुरक्षित जोन में हैं जिनमें भूजल की पर्याप्त मात्रा है। जिसके आधार पर 'हर घर जल' जैसी योजनाओं को पूरा किया जा सकता है।'
 


 

11:38 AM, 11-Jul-2019

संसद: कर्नाटक मसले पर संसद परिसर में सोनिया-राहुल का प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए

कर्नाटक और गोवा में जारी सियासी उठापटक को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी धरने में हिस्सा लिया। परिसर में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करके कर्नाटक सरकार को गिराना चाहती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें