फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में फंसे आजम खान, लोकसभा में महिला सांसदों ने खोला मोर्चा, सख्त कार्रवाई की मांग

Fri, 26 Jul 2019 03:38 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आजम के गुरुवार को दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आज भी गतिरोध जारी
  • भाजपा सांसद बयान को लेकर आजम खान से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं
  • कंपनी संशोधन विधेयक और इंडियन मेडिकल काउंसिल विधेयक पर चर्चा रुकी
  • चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- सभी दलों से बात कर लूंगा फैसला
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विभिन्न दलों के सांसदों की बात सुनने के बाद कहा कि इस विषय पर वह विभिन्न दलों के नेताओं से बात कर फैसला लेंगे। 

स्मृति ईरानी ने साधा आजम पर निशाना
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि यह सदन महिलाओं से ही जुड़ा नहीं है बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। यह पुरुषों सहित सभी सदस्यों पर धब्बा है।  यह वह जगह नहीं जहां आप किसी औरत की आंखों में झांकें।


ईरानी ने कहा कि कल यह सदन शर्मसार हुआ है और यह पूरे देश ने देखा है। महिला किसी भी पक्ष की हो किसी को महिला के अपमान का हक नहीं है। आप महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के बाद ड्रामा कर के नहीं भाग सकते।
विज्ञापन


वहीं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या ने कहा कि उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम कल इस्तीफे की बात कर रहे थे लेकिन हमें उससे मतलब नहीं है। वह यहां आकर महिला सदस्य जो कल अध्यक्ष थीं उनसे माफी मांगें।
 
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'कोई भी संसद में खड़े होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरे आखों में देखो और बात करो। अध्यक्ष महोदय, सभी महिलाएं आपसे कुछ बड़ी कार्रवाई की आशा कर रही हैं।'
 
रविशंकर प्रसाद ने आजम को सस्पेंड करने की मांग की

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रमा जी वरिष्ठ और आदरणीय नेता हैं और जिन शब्दों का प्रयोग हुआ वह बहुत ही निंदनीय और शर्मिंदगी भरे थे। आजम खान को माफी मांगनी चाहिए या फिर सदन में आते ही उन्हें सस्पेंड किया जाए। वहीं डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि महिला सांसद का कल अपमान हुआ है और इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।
विज्ञापन

आजम खान के बयान पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जो कल हुआ उस पर सभी बोल रहे हैं यह देखना उत्साहजनक है। हम लोकसभा अध्यक्ष से एक अनुकरणीय कार्रवाई की आशा कर रहे हैं। महिलाओं से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण करना अपमानजनक है, हमें एक साथ खड़ा होना होगा तो कुछ में संकोच क्यों? दुविधा क्यों?
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें