फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओवैसी आपको शर्म आनी चाहिए' लोकसभा में बरपा हंगामा

Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेंकैया नायडू - फोटो : pti
विज्ञापन
सांसद असदुद्दीन ओवैसी को किसी भी कीमत पर भारत माता की जय नहीं बोलने वाले बयान पर लोकसभा में तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसा बयान देने वाले ओवैसी को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने ओवैसी के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। हालांकि ओवैसी ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और यह कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है। उन्होंने विरोध कर रहे भाजपा सदस्यों से पूछा कि क्या संविधान में इस आशय का नारा लगाने की अनिवार्यता है।

प्रश्नकाल के बाद जब नायडू आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेस के हमले का जवाब दे रहे थे, तभी ओवैसी ने उन्हें टोका। इस पर नायडू ने ओवैसी को उनके बयान की याद दिलाते हुए कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत हमारी जन्म भूमि है। हम सभी को इसकी पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून या संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा, मगर मातृभूमि की पूजा करना देश के नागरिकों का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि यह दुभार्ग्यपूर्ण है कि इस बात पर बहस हो रही है कि मातृभूमि की पूजा की जानी चाहिए या नहीं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की एक रैली में सोमवार को ओवैसी ने कहा था कि कोई उनकी गर्दन पर छुरी भी रख दे तब भी वह भारत माता की जय का नारा नहीं लगाएंगे।

दरअसल ओवैसी ने अपना यह बयान संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान के जवाब में दिया था जिसमें उन्होंने जेएनयू के घटनाक्रम का परोक्ष जिक्र करते कहा था कि देश में लोगों को भारत माता जय बोलना सिखाया जाता है।
विज्ञापन

सांसद ओवैसी के खिलाफ परिवाद दायर 

असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI Grab
भारत माता की जय न बोलने पर राष्ट्रद्रोह के आरोपों को लेकर आंध्र प्रदेश से सांसद व एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। सीजेएम नीतीश राय ने प्राथमिक सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है।

 कोर्ट में दारुलशफा निवासी शैलेंद्र कुमार पटेल ने परिवाद दाखिल करके आरोप लगाया कि वह 14 मार्च को घर में टीवी पर समाचार देख रहा था। इसमें ओवैसी भाषण दे रहा था और बोल रहा था कि भले ही उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया जाए पर वह भारत माता की जय नहीं बोलेगा। ओवैसी ने यह भाषण आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान के बाद दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि नई पीढ़ी को भारत माता की जय बोलना चाहिए।

परिवाद में सांसद ओवैसी की सदस्यता खत्म करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा गया कि सांसद केइस बयान से भारत की छवि को नुकसान हुआ है। भारत को आजाद कराने के लिए लाखों देशभक्त भारत माता की जय बोलते हुए फांसी केफंदे पर झूल गए। शिकायत में यह भी कहा गया कि जो सांसद देश का सम्मान नहीं कर सकता उसे संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें