लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए हैं। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं और केंद्र में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। एनडीए के खाते में एग्जिट पोल में 267- 350 सीटें दिखाई गई हैं। आइए जानते हैं हिंदी पिट्टी राज्यों को लेकर भिन्न-भिन्न एग्जिट पोल की तस्वीर क्या कहती है?
विज्ञापन
हिंदी पट्टी राज्यों में सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश है जहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। इसके बाद बिहार (40), राजस्थान (25), मध्यप्रदेश (29), उत्तराखंड (5), हिमाचल प्रदेश (4), हरियाणा (10), झारखंड (14) और दिल्ली (7) हैं।
उत्तर प्रदेश
एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा को 80 में से 56 सीटें दिखाई गई हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल में भाजपा को यूपी में 58 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सपा-बसपा को सिर्फ 20 सीटें और कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में यूपी में भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा गठबंधन को 28 सीटें मिल रही हैं। न्यूज18-इप्सोस एग्जिट पोल में भाजपा को 60-62, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा को 17-19 सीटें मिलने का अनुमान।
विज्ञापन
आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलती दिख रही हैं।
बिहार
न्यूज 24-चाणक्य का एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 32 सीट और कांग्रेस को 8 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। आजतक-एक्सिस पोल में एनडीए- 38-40 और महागठबंधन- 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल में एनडीए को 30 सीटें, जबकि महागठबंधन को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल ने में एनडीए को 34 सीटें, जबकी महागठबंधन को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।आजतक-एक्सिस पोल के सर्वे में एनडीए को 38 से 40 सीटें, जबकि महागठबंधन को 2 सीटें दिखाई गई हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में एनडीए को 32 सीटें, जबकि गठबंधन के खाते में 8 सीटें दिखाई गई हैं। न्यूज 18-इप्सॉस पोल में एनडीए को 34-36 सीटें मिलने का अनुमान जबकि महागठबंधन 4-6 सीटें दिखाई गई हैं।
दिल्ली
आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट पर संतोष करना पड़ेगा। 'आप' को इस पोल में 0 सीटें दिखाई गई हैं। न्यूज 24 -चाणक्य के एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा को सभी सात सीटें दिखाई गई हैं। इंडिया टीवी के सर्वे में दिल्ली में भाजपा सभी 7 सीटों पर जीत रही है।
हरियाणा
हरियाणा में न्यूज 24 -चाणक्य पोल में भाजपा को सभी 10 सीटें दिखाई गई हैं।
झारखंड
आजतक-एक्सिस पोल में झारखंड में एनडीए को 12 से 14 सीटें मिलने का अमुमान है। जबकि यूपीए को झारखंड में 2 सीटें दिखाई गई हैं। न्यूज 24-चाणक्य ने एनडीए को झारखंड में 10 सीटें और यूपीए को 4 सीटें दिखाई गई हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर सर्वे में एनडीए को 8 सीटें, जबकि यूपीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल एनडीए को 8 सीटें, जबकी यूपीए को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 18-इप्सॉस के पोल में एनडीए को 10 सीटें और यूपीए को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 9 सीटें, जबकि यूपीए को 5 सीटें दिखाई हैं।