फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थिति कोई भी हो, पटना साहिब से ही चुनाव लड़ूंगा: शत्रुघ्न सिन्हा

Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से ही लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा से जारी मतभेदों के बीच रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह अपनी संसदीय सीट नहीं बदलेंगे। स्थिति चाहे कैसी भी हो पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे। सिन्हा ने रांची से फोन पर कहा, ‘सिचुएशन कोई भी हो, लोकेशन वही होगी।’

विज्ञापन


बिहार में 2015 विधानसभा चुनावों के बाद से ही सिन्हा की भाजपा से विभिन्न मुद्दों को लेकर मतभेद रहे हैं। कई बार उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया तो कई बार ट्वीट कर शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर वह लगातार सरकार पर हमलावर रहते हैं। इतना ही नहीं जनवरी में कोलकाता में हुई भाजपा विरोधी रैली में भी उन्होंने शिरकत की थी। 

हाल ही में भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं। पत्नी ने चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न ने कहा कि पूनम अपने सामाजिक कार्य में लंबे समय से लगी हैं। उन्हें और उनके काम को हर कोई पसंद करता है। लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें लेकिन समय बताएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।
विज्ञापन


सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें  

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह अटकलें हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लखनऊ दौरे के दौरान वह सपा मुख्यालय गए थे और उन्होंने अखिलेश के साथ जय प्रकाश जयंती कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें