देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सभी दलों की नजर है। अमर उजाला का महासंग्राम रथ प्रदेश के अलग अलग लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता का मिजाज भांपने में लगा है।
हरेक लोकसभा क्षेत्र में नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अमर उजाला जब लोगों के बीच पहुंचा तो यहां लोगों ने कई स्थानीय मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।
विकास के कई मुद्दों पर यहां लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी।