सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका कैप्शन है- वोट मांगने आए बीजेपी नेताओं को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस वीडियो में भीड़ को एक युवक को पीटते हुए दिखाया गया है। यह पोस्ट फेसबुक पेज 'अखिलेश यादव द लायन' से शेयर किया गया है।
क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?
जब अमर उजाला ने इस वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि यह वायरल वीडियो फर्जी है। यह 2017 की घटना है, जब दार्जिलिंग में, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष का पीछा करके उन पर सवालों की बौछार की गई थी। तब एक टीवी न्यूज चैनल ने वही क्लिप चलाई थी जो वर्तमान में वायरल हो रही है।