ओडिशा दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यूपी की तरह ओडिशा को भी डबल इंजन सरकार की जरुरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और फिर यूपी में भी भाजपा की सरकार बनी तो राज्य बहुत तेजी से विकास करता चला गया। यहां भी विकास तीव्र गति से हो इसलिए जरुरी है कि हर चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भाजपा को जीत दिलाएं।
UP CM Yogi Adityanath in Bhawanipatna: We all need to decide that the fight against terrorism is not an individual's or any party's fight, it is the nation's battle against terrorism in which every citizen must pledge to work together under the leadership of Modi ji. #Odisha pic.twitter.com/Ktsyfonv5v
उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी ने ओडिशा के साथ पूरे देश में काफी तेजी से उज्जवला कनेक्शन दिया है। कहा कि 1947 से 2014 तक जितने गैस कनेक्शन नहीं दिए गए, उससे कहीं ज्यादा भाजपा की सरकार ने दिए। इसके साथ ही तेजी से बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन योजना पर भी उनकी सराहना की।