फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद का घोषणापत्र जारी: दलित-पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण, कांग्रेस के 'न्याय' को समर्थन

Mon, 08 Apr 2019 07:11 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tejaswi yadav released RJD manifesto - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन की अगुवाई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। राज्यसभा सांसद मनोज झा और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की मौजूदगी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के विचारों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का उद्देश्य हमेशा से अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब-गुर्बों की उन्नति रही है। उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना के वादे का समर्थन किया और कहा कि इससे गरीब, पिछड़ों और आदिवासियों का कल्याण होगा। कहा कि सत्ता में भागीदारी होने पर राजद अपने सारे वादे निभाएगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने राजद का घोषणापत्र पढ़ते हुए कहा कि 

  • राजद दलित पिछड़ों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देगी।
  • मंडल कमीशन के बाकी सुझावों को लागू करेंगे।
  • लोहिया की समाजवादी विचारधारा से करेंगे गरीब-गुर्बों का कल्याण।
  • हर थाली में रोटी और हर हाथ में काम।
  • अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वांगीन उन्नति को प्रतिबद्ध है।
  • राजद प्रोमोशन में भी आरक्षण की पैरोकार है।
  • 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली को संवैधानिक मान्यता देगा।
  • निजी संस्थानों की नौकरियों में भी आरक्षण।
  • 2021 में सभी जातियों की जनगणना सुनिश्चित करेगा।
  • सभी को शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार सुनिश्चित करेंगे। 
  • बिहार से पलायन रोकने को शिक्षा व रोजगार पर बल।
  • राज्य में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरेंगे। 
  • ताड़ी खरीदने-बेचने पर रोक हटाएंगे, इसे लीगल करेंगे। 
  • पुलिस में भर्ती आठवीं पास की योग्यता से शुरू करेंगे। 
  • प्रवासी बिहारियों को सुरक्षा मुहैया कराएंगे। मदद के लिए देशभर में कॉल सेंटर।
  • कांग्रेस की न्याय योजना का भरपूर समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें