फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से पहले तेजस्वी के निशाने पर मोदी, पूछा-किस मुंह से बिहार आ रहे प्रधानमंत्री?

Sun, 03 Mar 2019 01:49 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-तेजस्वी यादव
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पूर्व लगभग सभी नेता-राजनेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी के बीच बिहार में चुनावी रैली के पहले राजद नेता और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर पीएम और सीएम को निशाने पर लिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता 2014-15 में भाजपा द्वारा किए गए वादों का हिसाब मांग रही है। क्या नरेंद्र मोदी झूठ और जुमलेबाजी में लिपटे हुए 1 लाख 65 हजार करोड़ के 'स्पेशल पैकेज' की विस्तृत जानकारी देंगे। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी बिहार में भ्रष्टाचार, बलात्कार और अपराध चरम पर है। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 14 सालों से भाजपा की सरकार होने के बावजूद रामराज्य स्थापित नहीं हुआ है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध में भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्री का नाम सामने आया है, फिर भी मोदी जी ने इस पर कुछ नहीं कहा। ऐसी स्थिति में नरेंद्र मोदी किस मुंह से बिहार आ रहे हैं?

तेजस्वी ने बिहार में चुनावी रैली करने पर प्रधानमंत्री को शहीदों की याद दिलाते हुए कहा कि वे ऐसे समय में चुनाव प्रचार कर के अपनी निम्नस्तरीय राजनीति का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा की राजनीति को झूठ और फरेब पर टिका हुआ करार दिया। तेजस्वी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों से जमीनी परिणाम की उम्मीद करना बेईमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें