फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र की तीन सीटों पर होंगी नजरें, मैदान में पवार भी ठोक सकते हैं ताल

Sun, 10 Mar 2019 10:29 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

इस बार महाराष्ट्र की कम से कम तीन लोकसभा सीटों माढा, नागपुर और सोलापुर पर सबकी नजरें होंगी। इनमें से एक माढा लोकसभा सीट से शरद पवार (78) के चुनाव लड़ने की उम्मीद है जबकि अन्य दो सीटों से सुशील कुमार शिंदे और नितिन गडकरी हो सकते हैं। फिलहाल, राकांपा प्रमुख राज्यसभा के सदस्य हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पवार ने चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखने का फैसला किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के कुछ साथी उनसे माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रहे थे। फिलहाल, इस सीट से पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल सांसद हैं। 

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पीएम बनने की इच्छा पवार के साथ जुड़ी रही है। हालांकि वह पूर्व में कह भी चुके हैं कि उनकी नजर प्रधानमंत्री पद पर नहीं है। पर्यवेक्षकों की मानें तो पवार माढा से चुनाव जीत सकते हैं लेकिन यह उतना आसान भी नहीं होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव हारे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस से दोबारा सोलापुर से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि नागपुर सीट पर भी सबकी नजरें होंगी जहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के चुनाव लड़ने की संभावना है। गडकरी इसी सीट से सांसद हैं। सूत्र के मुताबिक, भाजपा के पूर्व सांसद नाना पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर से गडकरी के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें