बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम एलान हो गया। समझौते के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पांच, हम तीन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद ने अपने कोटे से सीपीआई-एमएल को एक सीट दी है। शरद यादव राजद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी का विलय भी जल्द राजद में हो जाएगा।
बता दें कि ये वो सीटें हैं जहां 11 अप्रैल को मतदान होना है। प्रेस कांफ्रेंस में राजद के मनोज झा सहित कई नेता मौजूद रहे। हालांकि तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। पत्रकारों के इस सवाल पर कि आप कैसे कह सकते हैं कि सब सही है जब आपके नेता (तेजस्वी यादव) ही नहीं आए। उन्होंने कहा- क्या मैं अपनी पार्टी में कुछ नहीं हूं। आप मुझे महत्वहीन बना रहे हैं। यह पार्टी का फैसला था, इस पर सवाल मत उठाइए।