फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन में दो सीटों को लेकर फंसा पेंच, राहुल करेंगे येचुरी से बात

Thu, 07 Mar 2019 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस-सीपीएम
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच गठबंधन में दो सीटों को लेकर पेंच फंस गया है। कांग्रेस इन दोनों सीटों (मुर्शिदाबाद और रायगंज) को अपने लिए मांग रही है। इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से जल्द बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में वाम मोर्चे के साथ गठबंधन के पक्ष में राय बनी तथा यह भी फैसला हुआ कि दो सीटों को लेकर राहुल गांधी माकपा नेतृत्व से बात करेंगे।

मुर्शिदाबाद से माकपा के बदरुद्दोजा खान और रायगंज से माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम सांसद हैं। ये दोनों सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं, इसलिए वह दोनों सीटें चाहती है हालांकि वाम मोर्चे के नेता ये सीटें छोड़ने से इंकार कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा, पार्टी की स्थानीय इकाई रायगंज और मुर्शिदाबाद की सीटें चाहती हैं। मामले का समाधान निकालने के लिए राहुल गांधी माकपा नेतृत्व से बातचीत करेंगे। दूसरी तरफ, माकपा नेताओं ने साफ किया है कि पार्टी इन दोनों सीटों को नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें