लालूराज में सारण
बिहार की राजनीति में बड़ा कद रखने वाले लालू प्रसाद यादव को सारण से जीतकर लोकसभा में पहुंचने का मौका कई बार मिला। पहली बार 1989 में जनता दल के टिकट से लालू ने लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर वह 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते और यूपीए सरकार में मंत्री बने। चारा घोटाले में सजा सुनाए जाने के कारण 2014 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाए।
राबड़ी बनाम रूड़ी
2004 और 2009 में लालू के हाथों हार चुके राजीव प्रताप रूडी ने सारण लोकसभा सीट पर एक बार फिर 2014 में अपना भाग्य आजमाया। लेकिन इसबार रूडी के सामने लालू नहीं, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं। 2014 लोकसभा चुनाव में रूडी ने लालू के चारा घोटाला मामले को खूब उछाला। इसके अलावा तब मोदी लहर भी थी जिसने राबड़ी को हारने पर मजबूर कर दिया। रूडी, राबड़ी से करीब 44 हजार वोटों से जीतने में कामयाब रहे और मोदी मंत्रिमंडल में उनको जगह मिल गई।