फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में राजद ने की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस में अब भी सस्पेंस बरकरार

Sun, 24 Mar 2019 12:49 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव, बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव और भागलपुर सांसद बुलो मंडल - फोटो : Collected from Social Media
विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भागलपुर हॉट सीट से मौजूदा सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पर राजद ने एक बार फिर भरोसा जताया है, वहीं बांका सीट से भी मौजूदा सांसद जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट दिया है। 

विज्ञापन






वहीं, कांग्रेस के हिस्से वाली तीन सीटों के लिए अबतक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच कांग्रेस नेता हरकू झा ने कहा है कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। 




राजद ने दो चरणों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार तय किए हैं। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है। गया से हम के जीतन राम मांझी, नवादा से राजद की विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भूदेव चौधरी, औरंगाबाद से हम के उपेन्द्र प्रसाद उम्मीदवार बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान होना है। किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीट कांग्रेस के पास है। रविवार शाम तक इन तीनों सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बाकी दो सीटों भागलपुर और बांका के लिए राजद ने मौजूदा सांसदों को ही उम्मीदवार बनाया है।

पिछली बार 2014 लोकसभा चुनाव में नवादा से राजद विधायक राजवल्लभ यादव ने किस्मत आजमाई थी, लेकिन भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह से हार गए थे। राजवल्लभ फिलहाल दुष्कर्म के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद नवादा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इधर, जातीय आधार पर उनकी पत्नी विभा देवी को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। विभा देवी, एनडीए से लोजपा उम्मीदवार को टक्कर देंगी। 

मालूम हो कि नवादा से विधानसभा उपचुनाव के लिए हम को टिकट दिया गया है। हम पार्टी के धीरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना यहां से लड़ेंगे। वहीं, डेहरी से राजद के मोहम्मद फिरोज उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें