भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीथ बंटवारे का एलान कर दिया है। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।
भाजपा: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, उजियारपुर, सासाराम और औरंगाबाद
जेडीयू: बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, झंझारपुर, काराकाज, गया और जहांनाबाद
लोजपा: हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई