फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : एकमात्र महिला सांसद का टिकट कटा, भाजपा ने 14 पुराने सांसदों पर जताया भरोसा

Fri, 22 Mar 2019 12:09 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा की पहली सूची - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भाजपा की पहली उम्मीदवारों की सूची में आ गई है। भाजपा ने गुरूवार को 184 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। 184 उम्मीदवारों की इस सूची में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने राजस्थान की एकमात्र महिला सांसद संतोष अहलावत का टिकट काट दिया है। झुंझुनू सीट से संतोष की जगह नरेंद्र खीचड़ को टिकट दिया गया है। जबकि अजमेर सीट पर उसने नए चहरे भागीरथ चौधरी को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश में 16 नामों में से 14 पुराने सांसदों पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के पांच मंत्रियों में से चार मंत्रियो को दोबारा टिकट दिया गया है। जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन राठौड़, जोधपुर से गजेंद्र शेखावत, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल और पालीसे पीपी चौधरी फिरसे टिकट दिया गया है। 

राजस्थान के अलावा भाजपा ने गांधीनगर से आडवाणी की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहली सूची के 184 नामों के अलावा भाजपा ने बिहार की सभी 17 सीटों का भी फैसला कर लिया है लेकिन सूची को प्रदेश कमेटी को भेजा गया है। इन सीटों पर एलान वहीं से होगा। 
विज्ञापन

 

                     ये है राजस्थान की पहली लिस्ट

 

सीट नाम
बीकानेर अर्जुन मेघवाल
जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन राठौड़
टोंक-सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनपुरिया
अजमेर भगीरथ चौधरी
भीलवाड़ा सुभाष चंद्र
जोधपुर गजेंद्र शेखावत
जालौर देवी मानसिंह पटेल
उदयपुर अर्जुन लाला मीणा
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी
कोटा ओम बिड़ला
झालावाड़ दुष्यंत सिंह
गंगानगर निहाल चंद
झुंझुनू नरेंद्र खीचड़
सिकर सुमेधानंद सरस्वती
जयपुर रामचरन बोहर
पाली पीपी चौधरी

यहां देखें 184 उम्मीदवारों की  पूरी सूची

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें