फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के वायनाड से लड़ने के फैसले पर बिफरा लेफ्ट, आया ये बयान

Sun, 31 Mar 2019 03:16 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रकाश करात और पी. विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की ओर से इसके एलान के बाद वाम दलों में हलचल मच गई है। वाम दलों ने इसे भाजपा के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास बताते हुए राहुल को हराने का दावा किया है।   
विज्ञापन

 
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि वायनाड से चुनाव लड़कर राहुल लेफ्ट को चुनौती देने आ रहे हैं। वायनाड 20 लोकसभा सीटों में से एक है और इसे अलग तरह से देखने की आवश्यकता नहीं है। हम राहुल गांधी से लड़ेंगे। उन्हें ऐसी सीट से लड़ना चाहिए था जहां से भाजपा लड़ रही है, ये लेफ्ट के खिलाफ लड़ाई है। 

वहीं, भाकपा (एम) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केरल में राहुल गांधी की उम्मीदवारी का मतलब है कि कांग्रेस यहां सीधे वामदल को निशाना बना रही है। ये फैसला कांग्रेस के उस घोषणा के उलट है जिसमें उसने भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात कही थी, केरल में सिर्फ एलडीएफ ही भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। 
विज्ञापन

  सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा- हमारा साफ मानना है कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें फैसला होगा कि धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र जिंदा रहेगा या नहीं, भाजपा को हटाना हमारी प्राथमिकता है। 
विज्ञापन







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें