फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बहस की चुनौती, कहा-सत्य शक्तिशाली होता है

Sun, 07 Apr 2019 06:53 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@INCIndia
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, "श्रीमान मोदी, आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते। आपके कर्म आपके पीछे-पीछे हैं। देश आपकी आवाज में ये पहचान सकता है। सत्य बहुत शक्तिशाली होता है। मैं आपको भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती देता हूं।" 

विज्ञापन

उन्होंने इस ट्वीट के साथ हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू की क्लिप भी जोड़ी है जिसमें राफेल मामले को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया गया है। 


बता दें कि पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है, जिसको देखते हुए राजनीतिक दलों की तरफ से प्रचार तेज कर दिया गया है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी मिशन में तेजी से लगे हुए हैं। इसके अलावा राज्यों में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें