फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा और अकाली दल में सीटों का बंटवारा, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

Thu, 28 Feb 2019 01:49 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही भाजपा और अकाली दल के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये सीटों पर सहमति बन गई है। अकाली दल 10 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट में बताया, ‘‘आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जी के साथ अकाली दल और भाजपा पंजाब इकाई के नेताओं की बैठक हुई।’ उन्होंने बताया, ‘‘ अकाली-भाजपा गठबंधन, 2019 लोकसभा चुनाव साथ में लड़ेगा। दोनों पार्टियों की सीटें और संख्या 2014 लोकसभा की तरह यथावत रहेंगी, अकाली दल 10 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर लड़ेगी।’’ 
विज्ञापन

 


बैठक में अमित शाह के अलावा, सुखबीर सिंह बादल और प्रेमसिंह चंदूमाजरा भी उपस्थित थे। 

साल 2014 में मोदी लहर के बावजूद ये गठबंधन 13 में से महज 5 सीट जीत पाया था। आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिली थीं। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें