महासंग्राम- क्या हैं झांसी की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं।
जनता से जुड़े मुद्दों और उनके सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनाव रथ झांसी में पहुंचा।
पिछले लोकसभा चुनाव में झांसी सीट से भाजपा की उम्मीदवार उमा भारती चुनाव जीती थीं। सपा के चंद्रपाल सिंह यादव दूसरे जबकि बसपा की उम्मीदवार अनुराधा शर्मा तीसरे नंबर पर रही थीं। इसबार उमा भारती चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
यहां देखें वीडियो-