एस श्रीसंत
पटौदी की तरह कई अन्य क्रिकेटरों की राजनीतिक पारी शुरू में ही समाप्त हो गई। इनमें मनोज प्रभाकर, मोहम्मद कैफ, चेतन शर्मा, विनोद कांबली, एस श्रीसंत शामिल हैं। हालांकि भारत की तरफ से तीन वनडे खेलने वाले बंगाल के ऑलराउंडर लक्ष्मीरतन शुक्ला पहली बार में जीत दर्ज करने में सफल रहे और वह अब भी ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी समाजवादी पार्टी से जुड़े थे लेकिन उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा।