प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को कांग्रेस के गढ़ समझे जाने वाले अमेठी के दौरे पर रहेंगे। अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के संयोजक राजेश अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक दिन के अमेठी दौरे पर 27 फरवरी को आएंगे। वह संभवत: दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
प्रधानमंत्री के मुंशीगंज स्थित आयुध फैक्टरी जाने की भी उम्मीद है। वह एक जनसभा भी करेंगे। अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
मालूम हो कि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को पराजित किया था ।